Breaking News
1 से 9 जून तक लखनऊ में होगी जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा, मुख्यमंत्री योगी ने जारी किया भव्य मंच का पोस्टर लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- योगी सरकार ने बदली यूपी की पहचान यूपी में अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, 7,339 वाहनों पर कार्रवाई; 33.71 करोड़ रुपये का जुर्माना कम मानसून की आशंका के बीच यूपी की बड़ी तैयारी, धान की खेती में डीएसआर तकनीक पर रहेगा खास जोर यूपी न्यूज: नौसेना शौर्य वाटिका के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी: देश और समाज की सुरक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर हिंसा भी धर्म परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल,केडी सिंह गौर को मुख्यालय में मिली अहम जिम्मेदारी
15 Best News Portal Development Company In India

1 से 9 जून तक लखनऊ में होगी जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा, मुख्यमंत्री योगी ने जारी किया भव्य मंच का पोस्टर

SHARE:

लखनऊ में आयोजित होने वाली जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा के लिए तैयार किया जा रहा भव्य मंच

लखनऊ, 30मई(चौथा प्रहरी)। सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में 1 से 9 जून तक आयोजित होने जा रही जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की श्रीराम कथा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में विधायक डॉ. नीरज बोरा के नेतृत्व में आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्रीराम मंदिर की अनुकृति पर आधारित कथा मंच के पोस्टर का विमोचन किया और आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

लखनऊ में आयोजित होने वाली जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा के लिए तैयार किया जा रहा भव्य मंच
आयोजन समिति के अनुसार श्रीराम कथा प्रतिदिन शाम 5 बजे से 8 बजे तक आयोजित की जाएगी। कथा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है और आयोजन स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच रही हैं।
विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बताया कि कथा स्थल पर विशाल पंडाल बनाया जा रहा है ताकि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जा सके। इसके साथ ही बंगाल के कारीगर व्यास पीठ के पीछे श्रीराम मंदिर की भव्य अनुकृति तैयार कर रहे हैं। यह मंच कथा का प्रमुख आकर्षण रहेगा।
उन्होंने कहा कि कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि समाज को भारतीय संस्कृति और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने का भी माध्यम है। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में कथा में शामिल होने की अपील की।
मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के दौरान आयोजन समिति के सदस्य राकेश पांडेय, संजीव अग्रवाल, श्यामजी अग्रवाल, सुनील अग्रवाल और मनोज अग्रवाल भी मौजूद रहे। सभी ने आयोजन की तैयारियों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
श्रीराम कथा के आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से स्थानीय स्तर पर भी रौनक बढ़ेगी। आयोजन समिति का लक्ष्य कथा को भव्य और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराना है ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई